Hindi News / बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, बुधवार को लेंगे शपथ

नीतीश युग का अंत : बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, बुधवार को लेंगे शपथ

Edited By:  |
nitish youg ka ant

पटना: लंबे इंतजार के बाद बिहार में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं. बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. बुधवार को वो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.

इससे पहले नीतीश कुमार ने आज लोकभवन पहुंच कर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपने सीएम पद से इस्तीफा दिया. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने लोकभवन में सम्राट चौधरी को नया सीएम बनने के लिए बधाई दी. उपेन्द्र कुशवाहा भी सम्राट चौधरी को बधाई दी है. थोड़ी देर में लोकभवन में नया सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया जाएगा.

मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए केंद्रीय नेतृत्व को भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता चुने जाने पर आभार व्यक्त किया है.

उन्होंने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं.

यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा,उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है. मैं पूर्ण निष्ठा,समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं.

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास,सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा.

आप सभी का स्नेह,आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है.

जय बिहार,

जय भारत