Hindi News / बीजेपी के कई महत्वपूर्ण बैठक में करेंगे शिरकत,कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

नितिन नबीन का झारखंड दौरा : बीजेपी के कई महत्वपूर्ण बैठक में करेंगे शिरकत,कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Edited By:  |
nitin nabin ka jharkhand daura

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को झारखंड आ रहे.राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर उनका पहला आगमन है. बीजेपी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, वे 10.30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से निकलने के बादधरती आबा बिरसा मुंडा, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर और स्व. कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.वहां से सीधा बीजेपी प्रदेश कार्यालय के लिए जाएंगे.जहां पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ प्रदेश कार्यालय बैठक करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे.

प्रदेश कार्यालय सजकर तैयार

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश कार्यालय पूरी तरह सज कर तैयार हो चुका है. उनके लिए रेड कारपेट बिछाए गए है, सजावट फूलों से की गई है. वहीं, सारी व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए व्यवस्था समिति सुबह से अपने-अपने काम पर लग चुके हैं. उनके स्वागत में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक पार्टी का झंडा और पोस्टर से पटा हुआ है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखंड आगमन से बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उन्हें इस बात की उम्मीद है कि झारखंड में उनकी कदम पड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी को नई मजबूती मिलेगी.