निकाय चुनाव
बोकारो में तमाम राजनीतिक दल चुनावी मैदान में लगा रहे दम, इस पार्टी ने भी कसी कमर
बोकारो: नगर निकाय चुनाव को लेकर गहमा-गहमी बढ़ गई है. इसी कड़ी में तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में अपना प्रत्याशियों की जीत के लिए दम लगा रहे हैं. इसी कड़ी में गांव की सरकार बनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा कमर कस ली है. चास नगर निगम में मेयर पद के लिए पार्टी ने उमेश ठाकुर को समर्पित उम्मीदवार बनाया है. इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.
झारखंड मुक्ति मोर्चा वार्ड और मेयर पद पर समर्थित उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए मैदान में सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाने की बात कही.जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि इस बार शहर में जेएमएम की सरकार बनेगी.वार्ड में भी हमारे उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे. मेयर पद के समर्थित उम्मीदवारों में उमेश ठाकुर को जीत दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है.अपने-अपने वार्ड में सभी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार के लिए काम करेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।