Live

Bihar Crime

शेरघाटी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

A
Akanksha Kumariलेखक

बिहार:-शेरघाटी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बुधवार सुबह आपसी विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया, जब पड़ोसी ने एक युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान प्रकाश रंजन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रकाश और उसके पड़ोसी नीरज कुमार के बीच बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।


सुबह लगभग9बजे जैसे ही प्रकाश घर से बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे नीरज ने उस पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायल को तुरंत शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शेरघाटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच में जुट गई है। आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

शेरघाटीसेराम प्रवेश कुमार


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें