Hindi News / नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी ...ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप

दुखद : नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी ...ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप

Edited By:  |
NAV VIVAHITA KA DEADBODY MILNE SE SANSANI

नवादा- नवविवाहिता का शव मिलने से नवादा में सनसनी फैल गई.मिली जानकारी के अनुसार मृतका साजों कुमारी की शादी पांच महीने पहले ही हुई थी.आरोप है कि मृतका के हाथ से बनाया हुआ खाना ससुराला वालों को स्वादिष्ट नहीं लग रहा था जिसकी वजह से उसे परिवार के द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.इस प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने ससुराल में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली.

यह घटना नवादा जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के सोनू बिगहा की है.मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है.वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

बताते चलें कि शेखपुरा जिला के कसार थाना क्षेत्र के चांदी गांव निवासी गुगेश्वर महतो ने अपनी बेटी साजो कुमारी की शादी इसी वर्ष के 2 मार्च को नवादा जिले के कादिरगंज ओपी थाना क्षेत्र के सोनू बीघा गांव निवासी राजकुमार महतो के पुत्र कमलेश कुमार के साथ की थी और शादी के 5 माह बाद ही विवाहिता ने ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली है.

नवादा से सन्नी भगत की रिपोर्ट