Live

नकली कीटनाशक बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

पाकुड़ पुलिस ने 2 करोड़ से अधिक मूल्य के नकली कीटनाशक दवा किया बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से जहां नगर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा में कीटनाशक बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का पता चला है. पुलिस ने छापेमारी कर दो करोड़ 12 लाख मूल्य का नकली कीटनाशक और हजारों रैपर बरामद किया है. फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया.


बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के धनुषपूजा में एक घर से नकली कीटनाशक बनाने वाली कंपनी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस और कंपनी के दिल्ली से आए अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर इसका खुलासा किया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें