Hindi News / बंद पड़े खदान में नहाने के दौरान शख्स डूबा, घटना स्थल पर पहुंची...

नहाने के दौरान हादसा : बंद पड़े खदान में नहाने के दौरान शख्स डूबा, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

Edited By:  |
Reported By:
nahane ke dauraan hadsaa

पाकुड़: बड़ी खबर पाकुड़ से जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कालिदासपुर के बंद पड़े खदान में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने की खबर आ रही है. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची तो खदान के पास चप्पल,कपड़ा पड़ा देखा गया.

बताया जा रहा है कि युवक कालीदासपुर का निवासी शील मुर्मू है जो अपने घर से नहाने के लिए बंद खदान के पानी में गया हुआ था. इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मुफस्सिल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तो खदान के पास चप्पल,कपड़ा पाया गया.पुलिस द्वारा पूछताछ के बात पता चला कि करीब 11 बजे शील मुर्मू नामक युवक बन्द खदान में नहाने गया था. इसके बाद से वो लापता है.

इधर डूबे हुए लापता युवक की पत्नी ने बताया कि वो अपने रिश्तेदार के यहां गयी हुई थी.रिश्तेदार के यहां से आने के बाद पता चला कि मेरे पति बंद खदान में डूबकर लापता हो गया है. घटना स्थल जाकर देखा तो उनके पति की कपड़ा व चप्पल वहीं था पर पति लापता थे.

वहीं जीप सदस्य मंजुला हांसदा ने बताया कि शील मुर्मू ने बंद खदान में नहाने गए थे. इस दौरान डूबने की ख़बर मिली तो देखा कि कपड़ा चप्पल है पर शील मुर्मू लापता थे. इसके बाद जिला प्रशासन को सूचित किया गया है. गोताखोरों द्वारा लापता युवक को ढूंढने का प्रयास की जायेगी .