Bihar News : छपरा में एक ही दुपट्टे से नाबालिग प्रेमी - जोड़े ने लगाई फांसी
छपरा:-बिहार के छपरा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने जिलेवासियों को सदमे में डाल दिया है। जहां एक नाबालिग जोड़े ने घर के पंखे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती छपरा गांव में दो नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनो की उम्र लगभग पंद्रह वर्ष के आसपास बताई जा रही है।

घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है। हालांकि घटना की जानकारी देर रात्रि को लगभग9 बजे के आसपास हुई है। मृत प्रेमी जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी गनपत महतो का पुत्र सनिस महतो के रूप में पहचान हुई है। जो अपने मामा घर रहता था। जबकि प्रेमिका सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती छपरा गांव निवासी जयलाल प्रसाद की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। मृत प्रेमी बड़े भाई व पिता के साथ अपने ननिहाल मोती छपरा गांव में ही रहता था। उक्त मृत प्रेमी जोड़े का घर आसपास ही था। दोनों के परिजन घर पर नहीं थे। जिसका फायदा उठा प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंच गया था। जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। शाम को प्रेमिका के वृद्ध दादा खेत से लौट कर घर आने के बाद काफी देर तक इंतजार के बाद जब घर से अंजली नहीं निकली तो उन्होंने दरवाजा खोला तो वृद्ध दादा के होश उड़ गए। घर की छत से लगे पंखे से रस्सी के सहारे एक साथ दो लोग झूल रहे थे। जब परोस के लोग आये तब दोनो की पहचान की गयी। आसपास के लोग पहले शव को जलाने की योजना बनाये। फिर बाद में इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गयी।
छपरासेमुकुंद कुमार सिंह