मंत्री संजय सिंह का जन्मदिन : पटना के महावीर मंदिर में टेका मत्था,जरूरतमंदों में किया खाद्य सामग्री का वितरण
पटना:बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के माननीय मंत्री संजय सिंह ने रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रसिद्ध महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.
मंत्री नेमंदिर पहुंचने पर संकटमोचन हनुमान के दर्शन किए और विधिवत आरती व अनुष्ठान में शामिल हुए. उन्होंने संकटमोचन हनुमान से राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और समस्त प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की.
भक्ति और अध्यात्म के इस संगम के बीच मंत्री ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मंदिर परिसर के बाहर उपस्थित निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच अपने हाथों से प्रसाद और खाद्य सामग्री का वितरण किया.
अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है और जन्मदिन के अवसर पर अपनों के बीच सेवा कार्य कर उन्हें असीम शांति की अनुभूति हुई है.
मंदिर प्रशासन की ओर से मंत्री को विशेष प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया गया.