Live

महिला से 60 हजार की छिनतई

आरोपी के खिलाफ महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, छानबीन में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : खबर है हजारीबाग की जहां सदर थाना क्षेत्र के सरदार रोड में शुक्रवार को बाइकसवार अपराधियों ने महिला से 60 हजार रुपये छिनकर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित महिला ने सदर थाने में आवेदन दिया है. वहीं पुलिस सीसीटीवी के जरिये घटना की जांच में जुटी हुई है.


बताया जा रहा है कि सदर थाना क्षेत्र के सरदार रोड में शुक्रवार को महिला अपने बेटे के साथ IDBI बैंक हज़ारीबाग़ ब्रांच से 60 हजार रुपए निकाल कर डॉक्टर के पास जा रही थी. इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाशों ने महिला से पैसे भरा बैग छीनकर फ़रार हो गया. घटना के बाद भुक्तभोगी महिला ने सदर थाने में आवेदन दिया है. जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो को खंगाल रही है.


सीसीटीवी फुटेज में पल्सर मोटरसाइकिल में दो लोग दिख रहे हैं. फ़िलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छिनतई करने वालों की तलाश में जुट गई है. महिला ने बताया कि ऑपरेशन के लिए बैंक से पैसे निकाल कर आ रही थी. इसी दौरान सरदार रोड के समीप महिला से छिनतई कर दो लोग फ़रार हो गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें