Live

Lok Sabha Election 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और CM चंपई सोरेन 7 मई को गुमला के बसिया में करेंगे चुनावी सभा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 मई को गुमला के बसिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, लोहरदगा और खूंटी के प्रत्याशी सहित कई दिग्गज शिरकत करेंगे.

झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव आज कार्यक्रम स्थल की तैयारी का जायजा लिया. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश सचिव रमेश कुमार चीनी ने बताया कि कार्यक्रम में लोहरदगा और खूंटी लोकसभा के एक लाख से अधिक लोगों का जुटान होगा. कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है. वहीं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राहुल गांधी की चुनावी सभा कार्यक्रम मंगलवार को दिन के एक बजे से शुरू होगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें