Live

लोहरदगा में आसमान से टूटा कहर

बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बच्चे समेत 3 की मौत, सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वज्रपात की चपेट में आने से 1 बच्चे सहित 3 लोगों की मौत हो गई है एवं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज हो रहा है.


बताया जा रहा है कि खेत में कुछ लोग काम कर रहे थे. तभी अचानक बारिश के दौरान वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 की हालत गंभीर है. प्रभावित सभी लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें