Hindi News / पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम पर होंगे स्टेडियम और खेल भवन,रोडमैप तैयार-श्रेयसी सिंह

खेल विभाग की समीक्षा बैठक : पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम पर होंगे स्टेडियम और खेल भवन,रोडमैप तैयार-श्रेयसी सिंह

Edited By:  |
khel vibhag ki samiksha baithak

पटना:सूबेकीखेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बुधवार को बड़ी समीक्षा बैठक की. मंत्री ने कहा किबिहार में अब खेल परिसरों के संचालन और रखरखाव पर खास फोकस होगा. श्रेयसी सिंह ने बताया किजिला खेल भवन, स्टेडियम और मैदानों को सक्रिय और खिलाड़ियों के लिए उपयोगी बनाया जाएगा.PPP मॉडल और CSR सहयोग से खेल परिसरों के संचालन की तैयारी जोर शोर से की जाएगी.

मंत्री ने बताया कि SOP और नई गाइडलाइनखेल अवसंरचना संचालन के लिए बनेगी.खेल संघों को प्रशिक्षण केंद्र संचालन और खिलाड़ियों को उपकरणउपलब्ध कराने में जोड़ा जाएगा.नए पंचायत स्तरीय खेल मैदानों से पहले पुराने खेल परिसरों को किया जाएगा मजबूत. खेल मंत्री ने कहा कि खेल अवसंरचना अब विशेषज्ञों की निगरानी में बनेगी.

विधायक,खेल विशेषज्ञ और जिला खेल पदाधिकारी मिलकर संचालन समिति बनाएंगे.बिहार के पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम पर स्टेडियम और खेल भवन होंगे. वहीं,राजगीर में स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर की प्रगति रिपोर्ट पेश की जाएगी.बंद पड़े एकलव्य केंद्रों की रिपोर्ट तलब, कारणों का अभिलेखीकरण होगा.

खेल विभाग का प्रतिनिधिमंडल बिहार खेल विश्वविद्यालय के दौरे पर जाएगा.जिला खेल पदाधिकारी नियुक्ति को प्राथमिकता मिली है, BPSC परीक्षा के जरिए 38 पदों पर बहाली होगी.