कन्हैया यादव हत्याकांड : जमशेदपुर में सड़कों पर दिखा लोगों का जबरदस्त आक्रोश,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Edited By:  |
kanhaiya yadav hatyakand

जमशेदपुर: कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर लोगों का जबरदस्त आक्रोश देखा गया. जहां पीड़ित के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम और आगजनी कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तार की मांग करने लगे.आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. जब मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ.

बता दें कि बुधवार को गोलमुरी थाना से कुछ ही दूरी पर कन्हैया यादव पर बाइकसवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी. गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान कन्हैया यादव की मौत हो गई थी. घटना के विरोध में आज परिजन और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में गोलमुरी थाना पहुंचे और थाना के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

वहीं, मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने परिजनों से बातचीत कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया.