जेपीएससी आंदोलन : छात्रों का विधानसभा मार्च,बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे छात्र
Edited By:
|
Updated :10 Aug, 2026, 12:15 PM(IST)
रांची:जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों का हूजूम रांची जगननाथपुर मंदिर निलाद्री के पास हजारों की संख्या में पहुंच चुके हैं. उग्र छात्र लगातार बैरिकेडिंग पार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं. धीरे-धीरे वे विधानसभा की ओर कूच कर रहे हैं. देवेंद्र नाथ महतो भी एंबुलेंस से बाकी छात्रों के साथ मार्च में शामिल है. छात्रों का आरोप है कि सरकार विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में जो गड़बड़ियां पाई गई है उसकी जांच करने में कतरा रही है.छात्रों का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए.