JHARKHAND VIDHANSABHA : योगेंद्र साव की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम, जयराम महतो ने कार्रवाई पर उठाया सवाल
रांची:झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन योगेंद्र साव की गिरफ्तारी के मुद्दें पर तमाम विधायक बयान दे रहे हैं. सदन के बाहर यह मुद्दा गरमाता दिख रहा है. योगेंद्र साहू की गिरफ्तारी पर JLKM विधायक जयराम महतो ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की कार्रवाई बेहद गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है.सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
जयराम महतो ने राज्य सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष टीम गठित की जाए और इस तरह की कार्रवाई में शामिल अधिकारियों व कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके पर शिकंजा कसा जाए.
राज्य के जिन क्षेत्रों में विस्थापन और भूमि अधिग्रहण की समस्या है, वहां अधिग्रहण का विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिसिया दमन की नीति अपनाई जा रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि केरेडारी में जनसुनवाई के दौरान मूल रैयत अपनी बात रखने सामने आए थे, लेकिन उनके साथ मारपीट की गई.