झारखंड विधानसभा : विधायक उदय शंकर सिंह ने नाला विधानसभा क्षेत्र में मत्स्य महाविद्यालय निर्माण की मांग की,कहा-किसानों को होगा लाभ
रांची:झारखंड विधानसभा में सदन में ध्यानाकर्षण की कार्यवाही शुरू होते हीविधायक उदय शंकर सिंह ने मत्स्य महाविद्यालय निर्माण की मांग संथाल परगना के नाला विधानसभा क्षेत्र में निर्माण करने की बात कही. विधायक ने कहा कि इसके निर्माण से राजस्व की प्राप्ति के साथ-साथ इस क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि मत्स्य विद्यालय बनाने के लिए जमीन उपलब्ध है. बंगाल से सटा हुआ क्षेत्र है, जिससे मस्य पालन करने वाले किसानों को लाभ मिलेगा.
इस पर मंत्री ने कहा कि भविष्य के संसाधनों और आवश्यकताओं को देखते हुए इसका निर्माण कराया जा सकता है. उन्होंने कहा किनाला क्षेत्र में मत्स्य पालन के लिए इस क्षेत्र में ट्रेनिंग सेंटर खोला जा सकता है.
वहीं, इस बहस पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि मत्स्य पालन के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मछली पालन का काम करने से किसानों को लाभ मिलेगा.