झारखंड विधानसभा : सदन में विधायक सुरेश पासवान ने उठाया जलापूर्ति योजना का मुद्दा,खबर में जानिए मंत्री ने क्या कहा
रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन सदन प्रश्न्नकाल के साथ शुरू हुई. सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों ने कई मुद्दों पर बहस जारी है. सदन मेंविधायक सुरेश पासवान ने 79 जलाशय से देवघर शहर को पानी देने का मुद्दा उठाया. विधायक ने बताया कि विभाग ने इस योजना को साल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जबकि साल खत्म होने में अब लगभग 10 महीने ही शेष हैं. इस मुद्दें पर विधायक का कहना है कि देवघर मेंदेश-विदेश से लोग आते हैं. ऐसे में पानी की यहां गंभीर समस्या है.
देवघर मेंपानी की गंभीर समस्या
इस योजना को पूरा करने के लिए वन विभाग से परमिशन लेना है. 1200 पेड़ों को काटना है,जिसकी लागत छह करोड़ रुपये देना है.इस विषय पर उच्चस्तरीय बैठक कर वन विभाग से सहमति लेने के बाद काम आगे किया जाएगा.जलापूर्ति योजना परजिस तरह से काम चल रहा है ऐसे में इस योजना को पूरी होने में पांच साल लग जाएगा.
काम में देरी होने परअधिकारियों पर होगीकार्रवाई
मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि वन विभाग से सहमति मिलने के बाद अगर काम में देरी होती है तो उस दोषी अधिकारियों पर जरूर कार्रवाई होगी. उन्होंने बतायाकि स्टेज वन के क्लीयरेंस के लिए डीएफओ से बैठक कर अनुमति ली गई थी.
शून्यकाल में इस मुद्दें कोविधायकों ने उठाया
वहीं, सदन में शून्यकाल के दौरान रामगढ़ विधायक ने छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया. विधायक अमित महतो ने खतियान आधारित स्थानीय नीति से संबंधित लंबित विधेयक पर राज्यपाल की मंजूरी का प्रश्न शून्यकाल के माध्यम से उठाया.