झारखंड निकाय चुनाव : दोपहर तीन बजे तक इतने प्रतिशत हुए मतदान,कड़ी सुरक्षा के बीच डाले जा रहे वोट

Edited By:  |
jharkhand nikay chunaw

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है. 48 नगर निकाय चुनाव में अब तक यानी दोपहर 3 बजे तक मतदान के आंकड़े सामने आ गए हैं. अभी तक वोट परसेंटेज 50.61 प्रतिशत दर्ज की गई है. शहर और पंचायत क्षेत्रों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.

मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से जारी है. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मतदाता अब भी कतार में लग कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चाहे युवा वर्ग हो या बुजुर्ग लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं.