झारखंड निकाय चुनाव : राज्यपाल ने श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में डाले वोट,आम जनता से की जनप्रतिनिधियों के चयन का आग्रह

Edited By:  |
jharkhand nikay chunaw

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नगर निकाय चुनाव के अंतर्गत श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, के पास स्थित मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

लोकतंत्र के महापर्व के अवसर परराज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का एक अनिवार्य एवं सशक्त अंग है. उन्होंने सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने का आह्वान किया. उन्होंने नागरिकों से स्वेच्छा एवं निष्पक्ष रूप से मतदान कर ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करने का आग्रह किया, जो क्षेत्र, शहर एवं प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हो.