झारखंड निकाय चुनाव : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन ने डाले वोट,मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने की अपील
Edited By:
|
Updated :23 Feb, 2026, 01:31 PM(IST)
रांची:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हरमू स्थित संत कुलदीप हाई स्कूल में मतदान किया. वार्ड नंबर 26 के बूथ नंबर सात वोट डाले.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और वोट डाला. मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाकर मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं.
लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के बाद सीएम हेमंत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आम जनता से भी वोट करने की अपील की. सीएम ने कहा कि नगर की सरकार चयन करने के अवसर में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए.