JHARKHAND NEWS : पुलिस स्थापना पर्षद का फैसला: झारखंड के 48 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला, मिली नई जिम्मेदारी
झारखंड पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने एक साथ 48 पुलिस निरीक्षकों (यानी इंस्पेक्टर्स) का तबादला कर दिया है। यह फैसला 20 जुलाई 2026 को आयोजित 'राज्य पुलिस स्थापना पर्षद' की बैठक में लिया गया था, जिसे अब तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दे दिया गया है।जारी आदेश के तहत रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, पलामू, दुमका, देवघर, चाईबासा और गिरिडीह समेत राज्य के लगभग सभी प्रमुख जिलों में पुलिस कप्तानों के तहत तैनात इंस्पेक्टर्स को बदला गया है।इस फेरबदल में न केवल जिला बल, बल्कि CID, ATS और विशेष शाखा (Special Branch) जैसी महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।कई अधिकारियों को जिला पुलिस से निकालकर सीआईडी और एटीएस जैसी स्पेशल विंग्स में भेजा गया है।वहीं, कई अनुभवी अधिकारियों को विशेष विंग से वापस संवेदनशील जिलों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है, ताकि वहां कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिल सके।