Hindi News / गिरिडीह स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन ने सलूजा गोल्ड के डायरेक्टर व खिदमत NGO के...

JHARKHAND NEWS : गिरिडीह स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन ने सलूजा गोल्ड के डायरेक्टर व खिदमत NGO के सेक्रेटरी को किया सम्मानित

Edited By:  |
jharkhand news

गिरिडीह:गिरिडीह स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन के द्वारा हुट्टी बाजार स्थित शहीद सीताराम उपाध्याय चिल्ड्रेन पार्क में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सलूजा गोल्ड के डायरेक्टर सतविंदर सिंह सलूजा और खिदमत एनजीओ के सेक्रेटरी सईद अख्तर का स्वागत वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के विजयी खिलाड़ी मोहम्मद उस्मान और हम्माद अख्तर ने बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर किया. वहीं दोनों अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया.

इस मौके पर अतिथियों ने दोनों खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मोहम्मद उस्मान और हम्माद अख्तर ने हैदराबाद में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया. हम्माद अख्तर ने एक रजक पदक हासिल किया. वहीं मोहम्मद उस्मान ने एक गोल्ड और एक कांस्य पदक जीतकर सिर्फ गिरिडीह का ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है. इस तरह के होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में हमलोग हरसंभव मदद करेंगे. इस मौके पर बुलन्द अख्तर रूमी,मो दानिश,मो रिंकु,मो साबिर,वसीम खान समेत कई लोग मौजूद थे.