Live

JHARKHAND NEWS

चाईबासा में मंत्री दीपक विरुवा ने नगर परिषद के 21 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : राज्य के भू राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक विरुवा ने मंगलवार को चाईबासा नगर परिषद के 21 योजनाओं का एक साथ उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इसमें पीसीसी सड़क ,नाली ,नागरिक सुविधा आदि का कार्य शामिल है. लाखों रुपए की लागत से इन योजनाओं का नगर परिषद द्वारा क्रियान्वयन कराया जाएगा.

मंत्री दीपक विरूआ ने शिलापट्ट का अनावरण कर एवं नारियल फोड़कर विधिवत योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. मंत्री ने समय पर गुणवत्ता के साथ योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया. ताकि शहर के लोगों को,आम जनता को उसका लाभ मिल सके. कार्यक्रम में मंत्री दीपक विरुवा ने भीषण ठंड को देखते हुए सांकेतिक रूप से 6 लोगों को कंबल वितरण किया. इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में गरीब भाषा है. जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू हो गया. मौके पर नगर परिषद की प्रशंसक संतोषिनी मुर्मू, मंत्री के प्रतिनिधि सुभाष बनर्जी, नगर परिषद के आधिकारिक, अभियंता,कर्मी आम लोग शामिल थे. एक प्रश्न पर मंत्री दीपक विरुवा ने कहा कि बड़ी संख्या में शहर में लगाए जा रहे हाई मास्क लाइट दोगुना, 3 गुना मूल्य पर लगाने की शिकायत की जांच कर, अगर गलत पाया जाएगा तो दोषी पर कार्रवाई होगी.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें