Live

JHARKHAND NEWS

गढ़वा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाला शख्स गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: सोशल मीडिया पर सामाजिक विद्वेष फैलाने और किसी की छवि को चोट पहुंचाने वाला आपका पोस्ट आपको जेल की हवा खिला सकता है. गढ़वा पुलिस का आईटी सेल पूरी तरह चौकस है. आपके सोशल मीडिया एकाउंट्स और हर एक पोस्ट पर पुलिस की पैनी नजर है. पुलिस ऐसे अवांछित तत्वों पर कार्रवाई तेज कर दी है.

बता दें कि पिछले दिनों एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट करना महंगा पड़ गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट करने वाले सदाब खान नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के चेचरिया का रहने वाला है.

मामले में एसडीपीओ ने बताया कि नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के चेचरिया निवासी शेर मोहमद खान का पुत्र सदाब खान के द्वारा सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट किया गया था. इसकी जांच के लिए नगर ऊंटारी के थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने जांच पड़ताल के दौरान मामले को सही पाए जाने पर सदाब खान को पकड़ लिया है साथ ही उसके पास से रियल मी कंपनी का मोबाइल भी बरामद किया है. उन्होंने बताया कि सदाब खान के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसडीपीओ ने लोगों से सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने की अपील की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें