Live

JHARKHAND NEWS

रामगढ़ पुलिस ने फोन पर ठेकेदारों से रंगदारी मांगने के आरोप में 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां पुलिस ने रंगदारी मामले में 4 अपराधियों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों के पास से मोबाइल जब्त किया गया है.

बताया जा रहा है कि रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह लगातार ठेकेदारों से रंगदारी मांग रहा था. पांडे गिरोह के नाम पर ठेकेदारों को लगातार फोन किया जा रहा था. भारत माला प्रोजेक्ट के अलावा निर्माण कार्य में लगी कंपनियों के प्रतिनिधियों को रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. पुलिस की सक्रियता से 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने गुरुवार को इस मामले की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें