Hindi News / रामगढ़ में गैंगस्टर प्रिंस खान के अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़, 1 कुख्यात...

JHARKHAND NEWS : रामगढ़ में गैंगस्टर प्रिंस खान के अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़, 1 कुख्यात को लगी गोली

Edited By:  |
jharkhand news

झारखंड के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर! भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के बंद केंद्रीय विद्यालय के पास पुलिस और अपराधियों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई है। कुख्यात प्रिंस खान गिरोह का शार्प शूटर शिवराज राम उर्फ शिवा पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।घायल अपराधी शिवा को गिरफ्तार कर रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से 2 पिस्टल, 59 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

रांची में बड़ी डकैती की थी तैयारी! धनबाद और रांची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवा रांची की एक बड़ी ज्वेलरी दुकान को लूटने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने जब उसे दबोचा, तो उसने बताया कि हथियार बंद केंद्रीय विद्यालय के पास छिपे हैं। लेकिन जैसे ही पुलिस उसे वहां ले गई, शिवा ने पुलिस पर ही गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और उसे ढेर कर दिया।

शिवा की निशानदेही पर पुलिस ने कुजू इलाके से उसके एक और साथी, अनीज अंसारी को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 21 गोलियां और एक पिस्टल मिली है। आपको बता दें कि शिवा पहले श्रीवास्तव और दुबे गैंग, फिर सुजीत सिन्हा और अब वासेपुर के प्रिंस खान गैंग के लिए काम कर रहा था। बीती 14 मई को ही वह जेल से बाहर आया था।पुलिस की इस मुस्तैदी से रांची में एक बड़ी वारदात टल गई है।