Live

JHARKHAND NEWS

नौकरी से हटाये जाने पर पेयजल स्वच्छता विभाग में कार्यरत अनुबंधकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: झारखण्ड के गढ़वा जिले में पेयजल स्वच्छता विभाग ने एक साथ 42 अनुबंध कर्मियों को एक झटके में काम से मुक्त कर दिया. अब नई बहाली निकाल कर नये युवाओं को कार्य के लिए रख रहे हैं. विभाग ने कहा कि इनलोगों का अनुबंध रिनुवल नहीं हुआ है. नौकरी में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है.

वहीं अनुबंध पर रह चुके कर्मी काम से हटाये जाने के खिलाफ पेयजल स्वच्छता विभाग के बाहर धरना दे रहे हैं. कल तक इनके पास रोजगार था , आज यह रोजगार इनसे छीन लिया गया है. सभी 15 वर्ष से ऊपर से इस विभाग में काम कर रहे थे. लेकिन अचानक इन्हें हटाने का निर्देश मिलते ही इनके पैरों तले की जमीन खिसक गई. अब इनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इन कर्मियों का आरोप है कि हमलोगों को हटाने के बाद अब नई बहाली निकाली गई है. इसमें विभाग में कार्यरत पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को नौकरी दिया जा रहा है. यदि नई बहाली निकालना ही था तो हमलोगों को क्यों नहीं रखा गया है. हमने कौन सा काम खराब किया है. हमलोगों के बाल बच्चे को अब कौन भरण पोषण करेगा. अब तो उम्र भी निकल गई है. दूसरे विभाग में हम अप्लाई भी नहीं कर सकते हैं. माननीय न्यायालय द्वारा रोक भी लगाया गया है. लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है. स्वच्छता विभाग से लिखित बहाली हुआ था. हटाने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया. हमलोगों का मानदेय भी मार्च 2024 से लेकर अभी तक बकाया है.

इस मामले पर पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता ने कहा इन कर्मचारियों का कार्य मार्च 2025 तक ही था जिनका कार्य अब खत्म हो चुका है. सरकार द्वारा नए नियम के अनुसार एजेंसी के माध्यम से नए लोगों की बहाली लेनी है जिसका कार्य किया जा रहा है बहुत जल्द नए लोगों की बहाली सरकार के गाइड लाइन के अनुसार पूरे पारदर्शिता के साथ ली जाएगी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें