JHARKHAND NEWS : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने के.रवि से की मुलाकात,SIR की समय सीमा बढ़ाने की मांग
रांची: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडलने चुनाव आयोग पहुंचकर SIR मामले को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापनसौंपा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि झारखंड में SIR की प्रक्रिया चल रही है. इस मामले में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग की गई.
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि श्रावणी मेले की शुरुआत हो रही हैं,ऐसे में देवघर दुमका के आसपास लोग इससे प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए हम लोग 15 दिन की अतिरिक्त मांग की है.वहीं,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि SIR प्रक्रिया चल रही है उसे आगे बढ़ाया जाए. 15 अगस्त तक मतदाता सूची भी प्रकाशित होना है इस मामले पर हम लोग विचार करेंगे और इसे चुनाव आयोग को भेजेंगे.