BIG NEWS : मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमला, आतिशबाजी रोकने पर हुआ बवाल
मुजफ्फरपुर: जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार,साहेबगंज विधायक राजू सिंह राजू को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उनके समर्थक फुलवरिया चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मना रहे थे.
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर हो रही आतिशबाजी को रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन पर हमला कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए. मामले में पुलिस ने 6 नामजद एवं 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.
मामले को लेकरSDPOसरैया अभिजीत कौर ने बताया कि गश्ती के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया तथा महिला पुलिस कर्मी से छेड़खानी की गईं. इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
मुजफ्फरपुर से रविरंजन कुमार की रिपोर्ट--





