JHARKHAND NEWS : चंपाई सोरन के पोते के निधन पर नेताओं ने जताया दुख,कहा-ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें
रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरन के पोते की कुल्लू में आक्समिक मौत होने पर सोरेन परिवार में शोक का माहौल है. इस घटना पर राज्य के तमाम नेता ने दुख जताया. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि वीर सोरेन का असामायिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. इरफान अंसारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इतने कम उम्र में उनका यूं चले जाना पूरे परिवार के लिए असहनीय क्षति है. वीर सोरेन के जाने से पूरा परिवार बिखर गया है.
इरफान अंसारी ने पूर्व सीएम चंपई सोरेन को हिम्मत देते हुए कहा कि इस शोक की घड़ी में मैं चंपई सोरेन और उनके पूरे परिवार के साथ खड़ा हूं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. यह दुख शब्दों से परे हैं. ईश्वर शोक संत्पत परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें.
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी वीर सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया है. अर्जुन मुंडा ने चंपाई सोरेन से फोन पर बातचीत कर शोक संवेदना व्यक्त किया है. अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. इस कठिन घड़ी में उनसे फोन पर बात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की है.
परिवार के छोटे सदस्य का अचानक चले जाना अत्यंत ही पीड़ादायक है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे.