Live

JHARKHAND NEWS

पाकुड़ में अवैध पत्थर का खुलेआम हो रही ढुलाई, प्रशासन बेपरवाह

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़: जिला उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा जिला टास्क फोर्स की बैठक में लगातार अवैध ढुलाई पर रोक लगाने को लेकर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया जाता है. इसके बाद भी नहीं अवैध पत्थर ढुलाई का सिलसिला नहीं थम रहा है. ताज़ा मामला पाकुड़ के मालपहाड़ी ओपी खनन क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर में ओवरलोड बोल्डर सिस्टम को मुँह चिढ़ाने का काम करते हुए खुलेआम सड़कों पर दौड़ता नज़र आ रहा है. इसके बाद भी डंडा चलाने वाला कोई नहीं दिखता है. आखिर इस सिस्टम को रोंदने वाले के पीछे किन किन का हाथ है. एक कहावत है कि जमीन के सीमा पर पुलिस के बिना एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता है. इसके बावजूद ऐसी तस्वीर कहीं न कहीं सिस्टम को झुकाने के पीछे सड़कों पर नज़राना कर मारने में सफलता हासिल करता है. यही कारण है कि सिस्टम को पत्थर माफिया जेब में रखते हैं. इसके चलते खुलेआम अवैध ढुलाई का सिलसिला चलता चला जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें