Hindi News / डूरंड कप की मेजबानी को तैयार रांची, 26 जुलाई से शुरू होंगे रोमांचक...

JHARKHAND NEWS : डूरंड कप की मेजबानी को तैयार रांची, 26 जुलाई से शुरू होंगे रोमांचक मुकाबले

Edited By:  |
jharkhand news

झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है.एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप के रांची चरण के आगाज में अब बस चंद घंटे बाकी हैं। पहली बार मेजबानी कर रही हमारी राजधानी रांची पूरी तरह से फुटबॉल के रंग में रंग चुकी है। जिला प्रशासन और आयोजन समिति ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, और फैंस का उत्साह भी सातवें आसमान पर है।कल यानी रविवार को मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में ग्रुप-सी का धमाकेदार उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी आईएसएल (ISL) की दिग्गज टीम जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका की आर्मी टीम डिफेंडर एफसी।

मैदान, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम, और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। मैच शाम 5:00 बजे से शुरू होगा, लेकिन असली रोमांच उससे पहले ही शुरू हो जाएगा।मैच से ठीक पहले, दोपहर 3:50 बजे से 4:50 बजे तक एक घंटे का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसमें झारखंड की समृद्ध लोक और जनजातीय संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी, जो इस आयोजन में चार चांद लगा देगी।श्रीलंका की डिफेंडर एफसी टीम रांची पहुंच चुकी है और उन्होंने शुक्रवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में जमकर अभ्यास कर पिच व मौसम का जायजा लिया। वहीं, उनका मुकाबला करने वाली जमशेदपुर एफसी की टीम भी आज रांची पहुंच रही है।

सबसे खास बात यह है कि जमशेदपुर की इस टीम में झारखंड के पांच स्थानीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिससे राज्य के फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है तो तैयार हो जाइए, कल शाम मिलते हैं मोरहाबादी स्टेडियम में, क्योंकि रांची में फुटबॉल का महाकुंभ अब शुरू होने वाला है!