बोधगया:नीट पेपर लीक मामले को लेकर एआईएसए (AISA)द्वारा आहूत बिहार बंद के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए बोधगया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

बिहार बंद को लेकर बोधगया में हाई अलर्ट, महाबोधि मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई

महाबोधि मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर पुलिस की विशेष तैनाती की गई है. मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रख रही है.

बिहार बंद को लेकर बोधगया में हाई अलर्ट, महाबोधि मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई

चूंकि बोधगया देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का प्रमुख केंद्र है,इसलिए उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. पुलिस लगातार गश्त कर रही है और प्रमुख चौक-चौराहों के साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट