Live

JHARKHAND NEWS

पलामू में बराज का निरीक्षण करने गए मंत्री के काफिले पर मधुमक्खी ने किया हमला, कई घायल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : जिले के पांकी स्थित बराज का निरीक्षण करने गए झारखंड के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर के काफिले पर गुरुवार को मधुमक्खी ने हमला कर दिया. मधुमक्खी के अचानक लोगों पर अटैक करने से वहां भगदड़ जैसी स्थिति हो गई. मधुमक्खी के काटने से कई लोग जख्मी हो गये. किसी तरह लोग वहां से जान बचाकर भागे.

आपको बता दें कि वर्षों से लंबित पड़ी अमानत बराज योजना को शीघ्र चालू करने को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री समेत पूरे जिला प्रशासन वहां पहुंची थी.संबंधित विभाग के अधिकारियों को मंत्री ने आवश्यक निर्देश दिए. वहीं मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. बराज के प्रगति की रिपोर्ट लेने के दौरान ही अचानक मधुमक्खी के झुंड ने सभी पर हमला कर दिया. मधुमक्खी के अटैक से अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. मधुमक्खी के हमले में अधिकारी समेत कई लोग घायल हो गये. किसी तरह लोग वहां से जान बचाकर भागे.

पलामू से नीतेश तिवारी की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें