JHARKHAND NEWS
DIG ने स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
पलामू : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पलामू रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने मेदिनीनगर सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल परिसर के विभिन्न वार्डों, प्रहरी चौकियों, निगरानी टावर और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का बारीकी से निरीक्षण किया.
डीआईजी आलम ने जेल प्रशासन से संगठित अपराध से जुड़े बंदियों की सूची,उनके वार्ड,और सुरक्षा प्रबंधन की जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्च जोखिम वाले कैदियों की निगरानी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में मौजूद कमियों की पहचान करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए तकनीकी संसाधनों के साथ-साथ मानवीय सतर्कता भी बेहद जरूरी है. डीआईजी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि त्योहार और राष्ट्रीय पर्व के दौरान सतर्कता और गश्त को और बढ़ाया जाए,ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.
पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।