Hindi News / एमएमके हाई स्कूल, बरियातु, रांची में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे

JHARKHAND NEWS : एमएमके हाई स्कूल, बरियातु, रांची में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ग्रीन डे

Edited By:  |
jharkhand news

रांची: एमएमके हाई स्कूल,बरियातु,रांची में प्री-नर्सरी,नर्सरी एवं प्रेप कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा हर्ष और उत्साह के साथ ग्रीन डे मनाया गया. विद्यालय परिसर हरियाली,मुस्कान और रचनात्मक गतिविधियों से सराबोर हो उठा. इस अवसर पर बच्चों ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया.

बच्चे सुंदर हरे रंग के परिधानों में सजे हुए थे,जो ताजगी,विकास और प्रकृति के साथ सामंजस्य का प्रतीक है. बच्चों ने पेंटिंग गतिविधि के माध्यम से पेड़-पौधे और प्राकृतिक दृश्य बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया. उनकी मासूम कल्पनाशक्ति में प्रकृति की सुंदरता झलक रही थी.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृक्षारोपण गतिविधि रही,जिसमें बच्चों ने पौधे लगाए और पेड़ों के महत्व के बारे में जाना. शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि पेड़ हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में कितने महत्वपूर्ण हैं.

इस अवसर पर शिक्षिकाएं स्नेहा राज,बाजला एवं सगुफा फातिमा ने सक्रिय रूप से भाग लिया और बच्चों का मार्गदर्शन किया.

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद के निर्देशन में किया गया. उनके मार्गदर्शन में यह आयोजन न केवल आनंददायक रहा,बल्कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी दी.