JHARKHAND NEWS : बोकारो में नशे के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बोकारो में सूखे नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला माराफारी थाना क्षेत्र के डुमरो गांव का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गनी अंसारी अपने पॉकेट में ब्राउन शुगर की 20 पुड़िया लेकर घूम-घूमकर बिक्री कर रहा है।सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने डुमरो में छापेमारी कर गनी अंसारी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद रंग के कागज में लिपटी ब्राउन शुगर की दो पुड़िया बरामद हुई। किसका वजन 1.8 ग्राम है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 18 पुड़िया ब्राउन शुगर बेच चुका है, जिससे प्राप्त 8,450 रुपये नकद भी उसके पास से बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार आरोपी की पहचान 50 वर्षीय गनी अंसारी, पिता स्वर्गीय निजामुद्दीन अंसारी, ग्राम डुमरो, थाना माराफारी, जिला बोकारो के रूप में हुई है।पुलिस ने मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 71/2026, दिनांक 2 अगस्त 2026, धारा 21(a)/22(a) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया है।