JHARKHAND NEWS : CM हेमन्त सोरेन से श्री रामजानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की भेंट
Edited By:
|
Updated :10 Apr, 2025, 06:02 PM(IST)
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओम प्रकाश शरण एवं अन्य ने शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने मुख्यमंत्री को 14 अप्रैल को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण हेतु आयोजित शिला पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया.
रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट--