Hindi News / डूरंड कप मैच के मद्देनजर रांची पुलिस मुस्तैद, मोरहाबादी क्षेत्र के लिए ट्रैफिक...

JHARKHAND NEWS : डूरंड कप मैच के मद्देनजर रांची पुलिस मुस्तैद, मोरहाबादी क्षेत्र के लिए ट्रैफिक गाइडलाइन जारी

Edited By:  |
jharkhand news

राजधानी रांची में आज शाम से फुटबॉल के महाकुंभ डूरंड कप का आगाज होगा। मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले इन मुकाबलों के दौरान शहर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने कड़े इंतजाम और विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आइए जानते हैं मैच देखने जाने से पहले आपके लिए कौन-कौन से रास्ते और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आज 26 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक चलेगा।ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने स्पष्ट किया है कि भीड़ और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए जरूरत पड़ने पर रास्तों को डायवर्ट या रोका भी जा सकता है।ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि स्टेडियम के आसपास के इलाकों में चार पहिया वाहनों (Cars) का उपयोग करने से बचें और घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें।आप शहर के किस हिस्से से आ रहे हैं, इसके लिए अलग-अलग पार्किंग जोन बनाए गए हैं:

यूनिवर्सिटी फुटबॉल मैदान (मोरहाबादी):

कहाँ से आने वालों के लिए: खूंटी, जमशेदपुर, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, रातू, कांके और पिठोरिया।

रूट: कांके रिंग रोड, चांदनी चौक और राम मंदिर होते हुए यहाँ पहुँचें।

टीआरआई मैदान (मंदिर मैदान):

कहाँ से आने वालों के लिए: टाटीसिलवे, खेलगांव, बूटी मोड़, रिम्स, बरियातू, करमटोली, बोरिया रोड और जेल चौक।

आर्मी मैदान:

कहाँ से आने वालों के लिए: धुर्वा, हिंदपीढ़ी, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा।

मोरहाबादी परेड मैदान (विशेष पार्किंग):

किसके लिए: यह पार्किंग सिर्फ VIP और मीडिया पासधारी वाहनों के लिए आरक्षित की गई है।