JHARKHAND NEWS : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने दो दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्सव “ज्यूरिसफिएस्टा 2.0” का किया आयोजन
रांची : एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड के विज़न और मिशन के अनुरूप तथा इसके संस्थापक अध्यक्ष एवं कुलाधिपति के आशीर्वाद से, एमिटी लॉ स्कूल, एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड द्वारा 14 अप्रैल 2026 और 15 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक समारोह “ज्यूरिसफिएस्टा 2.0” का आयोजन किया गया.
एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड के कुलपति, डॉ. अशोक के. श्रीवास्तव ने इस अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की.
इस दो दिवसीय महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए कई रोचक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जैसे— क्यूरिया ज्यूरिस मूट कोर्ट प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ, सामाजिक-वैधानिक प्रदर्शनी तथा नाट्य (स्किट) प्रतियोगिता.
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ उद्घाटन समारोह से हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में डॉ. अभिषेक त्रिपाठी,डीन,मैनेजमेंट एवं संबद्ध कार्यक्रम,एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड तथा प्रभाकर त्रिपाठी,रजिस्ट्रार,एमिटी विश्वविद्यालय झारखंड शामिल थे. उन्होंने अपने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों को इस प्रकार के समग्र शिक्षण अनुभवों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया.
उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रथम दिन में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें समूह एवं एकल नृत्य और संगीत शामिल थे. इन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सव और रचनात्मकता से भर दिया.
दूसरे दिन बौद्धिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें सामाजिक-वैधानिक प्रदर्शनी, स्किट प्रतियोगिता तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के फाइनल राउंड शामिल होंगे. कार्यक्रम का समापन समारोह (वैलेडिक्टरी सेरेमनी) के साथ होगा, जिसके पश्चात एक जीवंत डीजे सत्र एवं उत्सव मनाया जाएगा, जो “ज्यूरिसफिएस्टा 2.0” 2026 को यादगार बनाएगा.