JHARKHAND NEWS
रामगढ़ में पुलिस ने अवैध कोयला चोरी मामले में 5 ट्रैक्टर मालिक समेत अज्ञात पर किया FIR दर्ज
रामगढ़:जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गिद्दी में वन विभाग द्वारा अवैध कोयला लदा पकड़े 5 ट्रैक्टर को कोल माफिया द्वारा हथियार के बल पर जबरन छुड़ाने का मामला प्रकाश में आया था. इसके बाद गिद्दी पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए 5 ट्रैक्टर मालिक और कई अज्ञात लोगों पर आज एफआईआर दर्ज किया है.
मामले में थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने कहा कि वन विभाग द्वारा दिए गए आवेदन पर गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है.पुलिस द्वारा सभी आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में गिद्दी क्षेत्र में किसी का दहशत नहीं चलेगा.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।