Live

JHARKHAND NEWS

पलामू में DDC ने की आवास योजना व मनरेगा कार्यों की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने डीआरडीए सभागार में शनिवार को मनरेगा एवं आवास योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान वित्त वर्ष2021-22एवं उसके पूर्व की लंबित17263योजना को तीव्र गति से एक सप्ताह के अंदर योजनाओं की समीक्षा कर मनरेगासॉफ्ट में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा के क्रम में प्रखंड हुसैनाबाद में5348,पाटन में2766एवं पाटन में1165योजनाएं लंबित है. इन सभी संबंधित बीडीओ को कार्य पूर्ण करने को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही.

मानव दिवस सृजन की समीक्षा में पाया गया कि माह जनवरी2025तक निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्रखंड मेदिनीनगर द्वारा37.27प्रतिशत,पाटन द्वारा43.39प्रतिशत,हुसैनाबाद द्वारा46.01प्रतिशत,विश्रामपुर द्वारा46.51प्रतिशत तथा पांकी द्वारा49.95प्रतिशत किया गया है. इस पर उन्होंने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए पंचायत वार समीक्षा कर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पंचायत को चिह्नित कर कारण बताओ नोटिस जारी करने,मानदेय में कटौती करने तथा कार्य मुक्त करने की अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावे उन्होंने शत प्रतिशत आधार सीडिंग,जॉब कार्ड वेरिफिकेशन,तथा जियो टैग कराने का निर्देश दिया गया.

वहीं आवास योजना की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,अबुआ आवास योजना,पीएम जनमन आवास एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना,अबुआ आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास अंतर्गत स्वीकृति एवं प्रथम गैप को01सप्ताह के अंदर कैम्प कर समाप्त करने का निर्देश दिया गया साथ ही अबुआ आवास योजना अंतर्गत प्लिंथ एवं लिंटल हो चुके आवासों में लंबित द्वितीय एवं तृतीय किस्त का अविलंब प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. सभी आवास के लाभुकों को मनरेगा अभिसरण के तहत अनिवार्य रूप से मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें