Hindi News / परीक्षा कल थी, मेल आज आया! JSSC की बड़ी लापरवाही से छूटा...

JHARKHAND NEWS : परीक्षा कल थी, मेल आज आया! JSSC की बड़ी लापरवाही से छूटा अभ्यर्थी का एग्जाम

Edited By:  |
jharkhand news

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी JSSC की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आयोग की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है, जिसने एक अभ्यर्थी के महीनों की मेहनत और भविष्य पर पानी फेर दिया।हैरान करने वाली बात यह है कि परीक्षा खत्म होने के अगले दिन अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का ऑफिशियल ईमेल भेजा जाता है!

मामला 'झारखंड फील्ड वर्कर प्रतियोगी परीक्षा-2024' से जुड़ा है। पीड़ित अभ्यर्थी मयंक कुमार ने आयोग को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी आपबीती सुनाई है।JSSC के शेड्यूल के मुताबिक, यह परीक्षा 19 जुलाई को होनी तय हुई थी। मयंक लगातार एडमिट कार्ड का इंतजार करते रहे, लेकिन परीक्षा के दिन तक उन्हें कोई अपडेट नहीं मिला।लेकिन हद तो तब हो गई, जब 19 जुलाई को परीक्षा खत्म हो गई और 20 जुलाई की सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर आयोग की तरफ से मयंक को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का मैसेज आया!सूचना मिलने में हुई इस गंभीर तकनीकी और प्रशासनिक देरी के कारण मयंक समय पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड ही नहीं कर सके और उनकी परीक्षा छूट गई।सालों की मेहनत, तैयारी और उम्मीदें... आयोग की एक तकनीकी चूक के कारण धरी की धरी रह गईं। इस घटना ने अभ्यर्थी को गहरे मानसिक तनाव और निराशा में धकेल दिया है।

बड़ा सवाल यह है कि आखिर डिजिटल इंडिया और हाई-टेक सिस्टम के दौर में ऐसी घोर लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?पीड़ित अभ्यर्थी मयंक कुमार ने आयोग और संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आग्रह है कि डिजिटल सिस्टम की इस गंभीर खामी को तुरंत सुधारा जाए, ताकि भविष्य में झारखंड के किसी भी अन्य परीक्षार्थी को इस तरह की प्रताड़ना न झेलनी पड़े।