Live

JHARKHAND NEWS

पाकुड़ SP ने चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने वाले पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को किया सम्मानित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़ : जिला में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने में अपनी भागीदारी देनेवाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को एसपी प्रभात कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. जिला पुलिस लाइन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

इस अवसर पर एसपी प्रभात कुमार सहित डीएसपी,एसडीपीओ,इंस्पेक्टर और जिले के सभी थाने के थाना प्रभारी समेत अन्य उपस्थित थे. एसपी ने मुख्यालय डीएसपी,पाकुड़ एसडीपीओ,सभी थाना प्रभारी समेत विभिन चुनाव कोषांगों में लगे पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवानों को सम्मानित किया. इस मौके पर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की सराहना भी की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें