Hindi News / कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति ने कहा-मैपिंग का प्रतिशत बेहद चितांजनक

झारखंड में SIR पर घमासान : कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति ने कहा-मैपिंग का प्रतिशत बेहद चितांजनक

Edited By:  |
jharkhand mein sir par ghamasan

रांची:झारखंड कांग्रेस की तीन सदस्यीय समिति ने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात कर मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई है. समिति में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सुजाकांत शुक्ला और श्यामल कुमार सिंह शामिल थे.

रांची विधानसभा मेंकेवल 46.59 प्रतिशत मतदाताओं कीमैपिंग

मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शहरी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की मैपिंग का प्रतिशत बेहद चिंताजनक है. उन्होंने बताया कि रांची विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 93 हजार 176 मतदाताओं में केवल 46.59 प्रतिशत मतदाताओं की ही मैपिंग हो सकी है. वहीं,बोकारो में यह आंकड़ा 53 प्रतिशत, धनबाद में करीब 49 प्रतिशत, झरिया में 50.74 प्रतिशत और जमशेदपुर पूर्वी में लगभग 52 प्रतिशत है.

शहरी क्षेत्रों में मैपिंग कार्य तेज करने की मांग

उन्होंने कहा कि जहां ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 75 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है, वहीं शहरी क्षेत्रों में यह प्रक्रिया अब भी करीब 50 प्रतिशत के आसपास है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि शहरी क्षेत्रों में मैपिंग कार्य का तेज किया जाए और कई स्थानों पर अनुपस्थित रहने वाले बीएलओ को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक निर्देश दिए जाएं. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. केशव महतो कमलेश ने बताया कि चुनाव अधिकारी ने ज्ञापन पर सकारात्मक पहल करने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.