झारखण्ड कैबिनेट बैठक : हेमंत सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगायी मुहर, शिक्षा, आवास, सड़क निर्माण जैसे महत्वपूर्ण फैसले पर निर्णय
रांचीःमुख्यमंत्रीहेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को झारखंड विधानसभा बजट सत्र के बाद राज्य कैबिनेट की बैठक हुई.इस बैठक में 22 एंजेंडों पर चर्चा हुई और मंजूरी दी गई, लेकिन राज्य में चल रहे नगर निकाय चुनाव के कारण लगे आचार संहिता को देखते हुए बैठक की प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गई.
कैबिनेट ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय के सभापति के लिए योग्यता निर्धारित कर दी गई है। निर्णय के अनुसार, सभापति के पास कला, संस्कृति, विज्ञापन, प्रबंधन या अन्य क्षेत्रों में कम से कम 10 साल का अनुभव होना आवश्यक है. विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति अब जेपीएससी या जेएसएससी के माध्यम से होगी. इस कदम से विद्यालय में चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी.
कैबिनेट ने प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में नामांकित छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का फैसला किया है.
चाईबासा क्षेत्र में अबुआ आवास निर्माण के प्रस्ताव को तत्काल स्थगित कर ग्रामीण विकास विभाग को नए सिरे से प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि निर्माण में स्थानीय लोगों के रहन-सहन और भवन निर्माण में स्थानीय मैटेरियल का उपयोग किया जाना चाहिए.
मिली जानकारी के अनुसार,इस बैठक में शिक्षा,आवास,सड़क निर्माण और साइंस सिटी विकास जैसे महत्वपूर्ण फैसले पर निर्णय लिये गये हैं.