माता के दरबार में पहुंचे जेडीयू नेता छोटू सिंह : बखोरापुर काली मंदिर में टेका मत्था, किए गये सम्मानित

BHOJPUR :भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर मंदिर परिसर में विशाल पूजा सह भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जेडीयू के महासचिव छोटू सिंह ने भी शिरकत किया। इस सम्मान समारोह से पहले जेडीयू नेता छोटू सिंह ने माता के दरबार में हाजिरी लगायी और मत्था टेकते हुए आशीर्वाद लिया।
माता के दरबार में पहुंचे जेडीयू नेता छोटू सिंह
इस मौके पर जेडीयू महासचिव छोटू सिंह ने कहा कि बिहार के बाहर जहां कहीं भी जाते हैं तो जय मां काली बखोरापुर वाली का नाम सुनकर मन गौरवांवित हो जाता है। यह माता का दरबार ऐसा दरबार है कि जो भी यहां आता है, खाली हाथ नहीं लौटता है। हम सबको जय मां काली बखोरापुर वाली दरबार पर काफी गर्व महसूस होता है। इस मंदिर के प्रति हम सब की गजब की आस्था है।
इस दौरान जेडीयू महासचिव छोटू सिंह को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह और मुख्य संरक्षक सुनील सिंह गोपाल ने बुके और माता की चुनरी देकर सम्मानित किया।
ददन पहलवान भी थे मौजूद
इस मौके पर पूर्व मंत्री ददन पहलवान ने भी संबोधित किया और कहा कि सियासत अलग है और अध्यात्म अलग है। हम भले ही सियासत करते हैं लेकिन अपने धर्म को हम भूलते नहीं हैं। जब हम धर्म के बारे में अपने बच्चों और अपने परिवार को अपने नई पीढ़ियां को बताएंगे, तभी तो यह लोग आगे इसको याद रखेंगे।
वहीं, बीडी सिंह ने कहा कि जय मां काली बखोरापुर वाली दरबार को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की जरूरत है। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बीडी सिंह, मुख्य सरंक्षक सुनील सिंह गोपाल और मीडिया प्रभारी अखिलेश बाबा ने बुके और माता की चुनरी देकर सम्मानित किया।