चतरा : बड़ी खबर चतरा से है जहां जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के पारम गांव में खपरैल मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

चतरा  में खपरैल मकान की दीवार गिरने से महिला की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

मिली जानकारी के अनुसार पारम गांव निवासी झिलिया देवी का खपरैल मकान क्षतिग्रस्त हो गया था और उसकी एक दीवार गिर गई थी. जब झिलिया देवी गिरे हुए हिस्से के नीचे से खपरैल को हटाने का काम कर रही थीं. तभी दुर्भाग्यवश दीवार का बचा हुआ हिस्सा दोबारा उन पर गिर गया. दीवार के मलबे में दब जाने से झिलिया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. यह घटना एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में पुराने और जर्जर मकानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है. इस दुखद हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

चतरा से कुमार चंदन की रिपोर्ट --