Hindi News / पुलिस ने घटनास्थल को किया घेराबंदी, बाल-बाल बचे मजदूर

जमशेदपुर में बम मिलने से हड़कंप : पुलिस ने घटनास्थल को किया घेराबंदी, बाल-बाल बचे मजदूर

Edited By:  |
jamshedpur mein bomb milne se hadkamp

जमशेदपुर: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा नागुड़साई गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब बालू खुदाई के दौरान एक बम मजदूरों को मिला. बम मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया.

लोगों ने बताया कि जब ग्रामीण बालू निकाल रहे थे तब उन्हें जमीन के नीचे गैस सिलेंडर जैसा दिखने वाला यह बम मिला. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी. पुलिस ने बम होने की पुष्टि कर दी है. इस खबर से सुरक्षा जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पूरे इलाके को घेर कर सुरक्षित कर लिया गया है.

वहीं, इस बम को डिफ्यूज करने के लिए पुलिस ने सेना से मदद मांगी है. रांची से आई बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने बहरागोड़ा में उस जगह का मुआयना भी किया हैं. इस शक्तिशाली बम को सामान्य बमों की तरह डिस्पोज नहीं किया जा सकता है. इसके लिए सेना के पास उपलब्ध तकनीक की जरूरत है बम का वजन लगभग227 किलोग्राम बताया जा रहा हैं.

बताया जा रहा है कि यह बम द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का हो सकता है,फिलहाल पुलिस और सेना मिल कर इसे निष्क्रीय करने का प्रयास कर रही है.

जमशेदपुर से बिनोद केशरी की रिपोर्ट